फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक सरकार बनाने पर कांग्रेस का विकल्प खुला

Tue, 08 Jan 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही झारखंड की भाजपा गठबंधन वाली सरकार के डगमगाने के बीच कांग्रेस खुद की ओर से सरकार बनाने की दिशा में कोई पहल करने की बात खुलकर नहीं कर रही हो। मगर अंदरखाने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ वैकल्पिक सरकार बनाने का विकल्प पार्टी ने जरूर खुला रखा है। इस दिशा में कांग्रेस का उच्चस्तरीय एक धड़ा बाकायदा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि झारखंड के कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से बातचीत हुई है। हालांकि इसे लेकर पार्टी खुलकर कहने से बच रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको ने जोड़ तोड़ की कसरत से पार्टी के दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा ने जनता के साथा धोखा किया है। उसको जनता को जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस के सूत्र संकेत दे रहे है कि झामुमो के साथ अगर बातचीत सही दिशा में चलती है और कोई निष्कर्ष निकलता है तो तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर वैकल्पिक सरकार बनाने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें