गृहयुद्ध की आग में जल रहे यमन में मंगलवार को हुए हवाई हमले में 13 भारतीय जिंदा है, जबकि सात लापता हो गए हैं। इससे पहले कहा गया था कि इस हमले में 20 भारतीय चालक दल के सदस्य मारे गए हैं। लेकिन बुधवार को बयान जारी कर विदेश मंत्रालय ने इससे इनकार किया।
मंत्रालय ने कहा कि सऊदी नेतृत्व की ओर से मंगलवार को किए गए हवाई हमले में दो नावों पर सवार 20 भारतीय चालक दल के सदस्यों को निशाना बनाया गया था। लेकिन इसमें से 13 भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि सात अब भी लापता हैं।
फिलहाल इन भारतीयों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमें यमन में भारतीय नागरिकों के मारे जाने की खबरें मीडिया से मिल रही हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।