फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रेल टिकट अब आसान और सस्ता

Wed, 13 Aug 2014 08:20 AM IST
राजन राय/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऑनलाइन रेल टिकट लेना आसान होने के साथ ही सस्ता भी हो जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान एटीएम या डेबिट कार्ड की जरूरत भी नहीं होगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) अपने ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए आरडीएस (रूलिंग डिपॉजिट स्कीम) सिस्टम की शुरुआत करने जा रहा है।

इससे टिकट पर सर्विस टैक्स कम लगेगा ही, सर्वर डाउन होने पर बिना टिकट बुकिंग के बैंक अकाउंट से रुपये कटने का डर नहीं रहेगा क्योंकि टिकट की बुकिंग के बाद ही किराये की रकम कटेगी। एक महीने के ट्रायल में बेहतर नतीजे मिलने के बाद इसे लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

टिकट बुक होने के बाद कटेगी खाते से रकम

टिकट बुक कराने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इसके बाद यात्री से व्यक्तिगत और बैंक खाते का विवरण मांगा जाएगा। बैंक खाते की डिटेल उपलब्ध कराते ही आरडीएस सुविधा के लिए चयन कर लिया जाएगा और एक गोपनीय पासवर्ड दे दिया जाएगा। रिजर्वेशन के दौरान यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आरडीएस ऑप्शन को खोलकर टिकट बुक करा सकेंगे। यात्री को बैंक या कोई अन्य जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी।

टिकट बुक होते ही खुद ब खुद रकम खाते से कट जाएगी। खास बात यह है कि बैंक का सर्विस चार्ज भी कम लगेगा। अभी तक एटीएम और स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने पर एक हजार रुपये तक के टिकट पर बैंक 10 रुपये सर्विस चार्ज काट लेता है जबकि नई सुविधा से अब दो हजार रुपये के टिकट पर 0.75 फीसदी और इससे अधिक के टिकट पर मात्र एक फीसदी सर्विस चार्ज की कटौती होगी। यानी कि एक हजार रुपये पर साढ़े सात रुपये ही देने पड़ेंगे।

आईआरसीटीसी कॉरपोरेट ऑफिस के ज्वाइंट जनरल मैनेजर सुरेंद्र जोशी ने बताया कि एक महीने ट्रायल के तौर पर आरडीएस सिस्टम को शुरू किया गया था। रोजाना करीब 10 लाख टिकट की बुकिंग हुई है। अब इस सुविधा को स्थायी रूप से शुरू करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें