फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में मिलेगी प्याज के 'आंसुओं' से राहत?

Sat, 26 Oct 2013 12:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज लोगों को खून के आंसू रुला रहा है, पर सरकार के मंत्री कीमतों में कमी लाने के लिए सख्त कदम उठाने के बजाय, कीमतें नीचे आने की भविष्यवाणी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के बाद शुक्रवार को खाद्य मंत्री केवी थॉमस ने कहा कि प्याज के दाम अगले 10 दिनों में कम हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी तरह के कदम उठा रही है, प्याज का आयात करने के लिए नेफेड के टेंडर संबंधी मामले पर 29 अक्तूबर को फैसला किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाजार में नई आवक आने और आयातित प्याज पहुंचने के बाद कीमतों में कामी आनी शुरू हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में कीमतों में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि प्याज, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों के लिए बेहतर भंडारण सुविधा की जरूरत है। गोदामों व कोल्ड स्टोरों के सहयोग से आपूर्ति सुधार कर ही इस तरह की परिस्थितियों से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन


कारोबारियों की जमाखोरी पर थॉमस का कहना था कि ट्रेडर को उचित मार्जिन लेना चाहिए, उन्हें ग्राहकों से लूट नहीं करनी चाहिए। थॉमस ने कहा कि राज्य सरकारों को भी कहा गया है कि वह जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

थॉमस के अनुसार इस दिशा में कुछ राज्यों ने कदम उठाना भी शुरू कर दिया है। खाद्य मंत्री का कहना था कि उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान की सरकारों से आपूर्ति के संबंध में बात की है। प्याज की आपूर्ति बेहतर हो रही है। ऐसे में बहुत चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्याज के फसली चक्र को देखते हुए इसके बेहतर भंडारण की जरूरत है जिससे कभी भी किल्लत न हो। इसके लिए उन्होंने वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (डब्ल्यूडीआरए) से प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें