फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां प्याज मिल रहा है महज 15 रु.किलो

Sat, 31 Aug 2013 11:24 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में प्याज की कीमतों में मचे हाहाकार के बाद दिल्ली में प्याज की कीमतें न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली के थोक बाजार आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज की कीमत न्यूनतम 15 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।

एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी द्वारा जारी किए गए नए रेट के अनुसार प्याज का अधिकतम मूल्य 40 रुपए प्रति किलो और न्यूनतम मूल्य 15 रुपए किलो के स्तर पर है।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी में आने वाली प्याज की आवक भी बढ़ गई है। 30 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज की आवक 1137.1 टन है।

वहीं सब्जी मंडी में आलू का न्यूनतम मूल्य 6.25 रुपए प्रति किलो और अधिकतम मूल्य 21 रुपए प्रति किलो के स्तर पर है।

सब्जी मंडी में टमाटर का न्यूनतम मूल्य 16 रुपए प्रति किलो और अधिकतम मूल्य 25 रुपए प्रति किलो है।

प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए और ग्राहकों तक सस्ती कीमतों में प्याज पहुंचे, इसलिए प्याज की बिक्री को नो प्रॉफिट और नो लॉस के आधार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें