फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#बोले तो हिंदी: आइए हिंदी के लिए एक ट्वीट करें

Mon, 19 Sep 2016 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी ने हमें और आप को ‌खुद को आसानी के साथ अभिव्यक्त करने का मौका दिया है। दोस्तों के संग गप्‍पे लड़ाना, ‌दिल की बात जुबां पर लाना, रूठों को मनाना, एक ताजी सी मुस्कान कई चेहरों पर लाना, कितना कुछ हिंदी बस कुछ ही देर में कर देती है। हिंदी ज्यादा सोचती नहीं बिल्कुल आपके दिल की तरह। बस हर मौसम में आती है हवाओं की तरह और चली जाती है आपकी यादों की पोटली को अपने सा‌थ लेते हुए।
विज्ञापन


साथियों आज 14 सितंबर, 2015 को अमर उजाला डॉट कॉम पूरे भारत को हिंदी के एक स्वर में पिरोने का ऐसा ही प्रयास करने जा रहा है। आज दिनभर पूरा भारत एक स्वर में कहेगा अपने दिल की बात। जो पहुंचेगी करोड़ों लोगों तक जो दुनिया के कोने-कोने में बैठे हुए हैं। आज हिंदी दिवस है तो आप भी कहिए अपने दिल की बात।
विज्ञापन


आप हमारी इस पहल से जुड़कर और दूसरों को जोड़कर करोड़ो लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

हमारी इस पहल से जुड़िए इस तरह-

1. हिंदी में कुछ पंक्तियाँ ट्वीट 'tweet' कीजिये
(ये कुछ भी हो सकता है - एक शब्द, एक गीतांश, कविता की कुछ पंक्तियां, शायरी- बस कुछ ऐसा जो आपके मन के करीब हो। )

2. बस ट्वीट के साथ #Boletohindi जोड़ना न भूलें।
3. अब तक इस हैश टैग पर लोग क्या ट्वीट कर चुके, देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर - http://twitter.com/search?src=typd&q=%23boletohindi

हिंदी दिवस-14 सितम्बर, सोमवार, दिनभर
हैश टैग-#BOLETOHINDI
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें