फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे राम! नई लड़की ने लगाया आसाराम पर रेप का इल्जाम

Thu, 31 Oct 2013 11:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया को बैकुंठ धाम तक पहुंचने के रास्ते सुझाने वाले आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू को इन दिनों बचने की कोई राह नहीं मिल रही। उनके लिए हर दिन नई मुसीबत खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


इस सिलसिले की ताजा कड़ी में अब अहमदाबाद की लड़की ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आसाराम ने उससे रेप किया है।

इससे पहले सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर इसी तरह का इल्जाम लगाया था। आसाराम के खिलाफ दर्ज शिकायत अहमदाबाद में चांदखेड़ा पुलिस थाना ट्रांसफर कर दिया गया है, क्यांकि यह घटना वही हुई है।

अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके की रहने वाली लड़की पुलिस के साथ सूरत आई और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वह आसाराम की भक्त थी और कुछ साल के लिए सूरत के जहांगीरपुरा आश्रम में भी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बुधवार को सूरत की बहनों की तरफ से दर्ज शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में आसाराम की जमानत याचिका स्थानीय अदालत ने खारिज कर दी थी।

सत्र न्यायाधीश डी टी सोनी ने कहा कि उनके खिलाफ जारी जांच अहम मोड़ पर है और उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे काफी गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें