पूर्व रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद की एमबीए की डिग्री फर्जी है। यूजीसी ने भी अब इस मुहर लगा दी है क्योंकि ईस्टर्न इंस्टीट्यूट फार इंटीग्रेटेड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) ईलम यूनिवर्सिटी सिक्किम की दूरस्थ शिक्षा की सभी डिग्रियों को फर्जी करार दे दिया गया है।
गौर हो कि पूर्व रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद ने भी एमबीए की डिग्री यहीं से हासिल की थी। इस मामले में पूर्व हुई शिकायतों और हाईकोर्ट में जारी मुकदमे की सुनवाई के बाद सीबीआई अधिकारी पूरी जांच पड़ताल कर रहे हैं।
सीबीआई अधिकारी ने अलीगढ़ में रुक कर इसकी जांच करना शुरू कर दी है। गौर हो कि एएमयू वीसी लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह के कार्यभार संभालने के बाद रजिस्ट्रार बने शाहरुख शमशाद की एमबीए की डिग्री को लेकर शुरुआत से ही सवाल उठ रहे हैं।