महाराष्ट्र में एक जून से एक दर्जन टोल टैक्स नाके पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 53 टोल नाकों पर एलएमवी, जीप, कार, स्कूल बस और राज्य परिवहन की बसों को टोल टैक्स में छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे महत्वपूर्ण फैसला बताया है।
लेकिन, मुंबई शहर के आसपास के टोल टैक्स के तरीके में सुधार के लिए सचिन तेंदुलकर की चिट्ठी पर सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है । क्रिकेटर व सांसद सचिन तेंदुलकर ने बीते 20 फरवरी को मुंबई के आसपास के टोल नाके बंद करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।