फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र:1 जून से एक दर्जन टोल टैक्स नाकों पर ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक जून से एक दर्जन टोल टैक्स नाके पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 53 टोल नाकों पर एलएमवी, जीप, कार, स्कूल बस और राज्य परिवहन की बसों को टोल टैक्स में छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे महत्वपूर्ण फैसला बताया है।
विज्ञापन


लेकिन, मुंबई शहर के आसपास के टोल टैक्स के तरीके में सुधार के लिए सचिन तेंदुलकर की चिट्ठी पर सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है । क्रिकेटर व सांसद सचिन तेंदुलकर ने बीते 20 फरवरी को मुंबई के आसपास के टोल नाके बंद करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद लेंगे निर्णय

तेंदुलकर ने राज्यसभा के लेटर हेड वाले दो पृष्ठों के पत्र में लिखा था कि मैं मुंबई शहर के आसपास टोल टैक्स के संचालन के तरीके को लेकर फिक्रमंद हूं। मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगा कि मुंबई आने-जाने वालों के शारीरिक व मानसिक तनाव को कम करने के लिए चुंगी संचालन के तरीके पर दोबारा ध्यान दें।

उन्होंने कहा था कि इसके चलते लोगों का समय खराब होता है और ईंधन भी जाया होता है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि मुंबई के आसपास और मुंबई पुणे हाईवे टोल टैक्स को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें