फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: विस्फोट में 1 की मौत, आतंकवादी घटना से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 40 किमी दूर मारगांव शहर के नजदीक चंदोर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक अपेक्षाकृत कम ताकतवर बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हालांकि इसमें आतंकवादियों को हाथ होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जंगली सूअरों को खदेड़ने के लिए बम बनाया जा रहा था तभी उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से करीब 30 बम बरामद भी किए।
विज्ञापन

खनन कंपनी में काम करता था पीड़‌ित

उप पुलिस महानिरीक्षक ओपी मिश्रा ने कहा कि पपलू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पपलू अपने परिवार के साथ किराये की झोपड़ी में रहता था, लेकिन उसकी मालकिन ने उससे पुलिस वैरिफिकेशन फॉर्म नहीं भरवाया था जिस कारण उसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने में मुश्किल आ रही है।

झोपड़ी की मालकिन ने कहा कि पपलू ने उससे एक माह में विस्तृत जानकारी देने और खुद के एक खनन कंपनी में काम करने की बात कही थी। बम में संभवत: जिलेटीन पाउडर का इस्तेमाल किया गया था। झोपड़ी से बरामद बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें