फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के खिलाफ सरकारी गवाह बना दंपति

Fri, 25 Oct 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के मामले में फंसे आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं की मुश्किलें और बढ़ने जा रही हैं। राजदार रहे शहर के दंपति अखिल और वर्षा ने अहमदाबाद पुलिस के सामने सरकारी गवाह बनना मंजूर कर लिया है। अहमदाबाद पुलिस बृहस्पतिवार को दंपति को उनके घर छोड़कर लौट गई।
विज्ञापन

 
कॉल डिटेल के जरिए पुलिस को अखिल और नारायण साईं की नजदीकियों की बाबत पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद दंपति को अहमदाबाद पुलिस रविवार को अपने साथ ले गई थी। दोनों से लंबी पूछताछ की।

ना-नुकुर के बाद आखिरकार दंपति ने सरकारी गवाह बनना स्वीकार कर लिया। चांद खेड़ा थाने के एसआई कन्नू भाई और देवेंद्र सिंह ने बताया कि दंपति ने प्रकरण के वक्त आश्रम में मौजूदगी को मानते हुए सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


पीड़िता की शिनाख्त के लिए दंपति के सामने दस लड़कियां खड़ी की गई थी। उन्होंने पीड़िता को पहचान लिया। दंपति से पूछा गया था कि इनमें से कौन से लड़की आश्रम में आती-जाती देखी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें