फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल बचाने के लिए पसीना बहा रहे हैं अफसर

Mon, 21 Oct 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए ईंधन बचत अभियान के तहत मंत्रालय और तेल कंपनियों के आला अफसर आजकल पैदल दफ्तर पहुंच रहे हैं। कुछ अफसर मेट्रो और कुछ साइकिल से दफ्तर पहुंच कर ईंधन बचाने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन आरएस बुटोला 15 किलोमीटर पैदल चल कर दफ्तर पहुंच रहे हैं तो ओएनजीसी चीफ सुधीर वासुदेव सप्ताह में एक दिन मेट्रो की सवारी करते हैं।

गेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बीसी त्रिपाठी भी अपने घर से दफ्तर पैदल ही आना-जाना कर रहे हैं, जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय के दो संयुक्त सचिव साइकिल की सवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने पेट्रोल की बचत के लिए आला अफसरों को कार छोड़ कर बस या मेट्रो से दफ्तर पहुंचने का लिए कहा था।

नौ अक्तूबर को मोइली खुद इस अभियान के तहत मेट्रो से दफ्तर पहुंचे थे। मोइली ने 9 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान के तहत बुधवार को बस दिवस या सार्वजनिक परिवहन दिवस घोषित किया था।

उन्होंने अपने मंत्रालय और इससे जुड़ी 14 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के अफसरों से बस, मेट्रो या दूसरे सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचने की अपील की थी। मोइली की इस अपील का असर दिखा है। इस सफलता पर उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि मेरी अपील को इतना ज्यादा समर्थन मिला है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें