फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित

Wed, 30 Apr 2014 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। ओडिशा बोर्ड के प्रमुख डी पी नंदा ने जानकारी देते हुए कहा कि "यह परीक्षा परिणाम बुधवार सुबह 10:00 बजे घोषित किया गया।"
विज्ञापन


बोर्ड ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी कि इस वर्ष 6,34,493 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक छात्रों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी है।

नंदा के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच 21 मार्च को शुरू हुई थी जो 31 मार्च को सफलता पूर्वक समाप्त हो गयी।

बोर्ड ने मेट्रिक की इस परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 11 मार्च तक किया था। लगभग छह लाख से अधिक छात्रों ने राज्य के 2737 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा मे भाग लिया था। बोर्ड के अनुसार, पिछले वर्ष भी लाखों बच्चे इस परीक्षा में अच्छे अंकों से पास हुए थे।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक इस वर्ष 5,57,528 नियमित और 51,339 पूर्ववर्ती छात्रों ने परीक्षा मे भाग लिया है। ठीक इसी तरह संस्कृत भाषा की मध्यमा परीक्षा में 4626 छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से परीक्षा में सफल रहे सभी छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं।

छात्र यह परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें