फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक करेगा बड़ा बदलाव, जरूर पढ़ें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हिंसा, यौन उत्पीड़न से जुड़ी तस्वीरें जल्द ही हटा दी जाएंगी। साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने या लोगों को डराने व धमकाने वाली पोस्ट या सामग्री भी इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रतिबंधित होगी।
विज्ञापन


फेसबुक पर आईएस जैसे आतंकी संगठनों पर पहले ही प्रतिबंध है, लेकिन अब आतंकियों को समर्थन देने या प्रोत्साहन देने वाले समूहों पर भी प्रतिबंध होगा।

अमेरिकी समयानुसार सोमवार शाम तक कंपनी अपने दुनिया भर के करीब 1.39 अरब यूजर्स के लिए गाइडलाइन जारी करेगी, जिसमें बताया जाएगा कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर किस तरह की सामग्री स्वीकार की जाएगी और किन पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगेगा।

1.39 अरब यूजर्स के लिए जारी करेगी गाइडलाइन

फेसबुक की ग्लोबल पॉलिसी मैनेजमेंट प्रमुख मोनिका बिकर्ट ने सार्वजनिक दिशानिर्देश जारी करने से पहले बताया कि अपडेट नियमों के मुताबिक अब फेसबुक पर वित्तीय अथवा शारीरिक चोट पहुंचाने अथवा किसी को शर्मिंदा करने के मकसद से डराने या धमकाने वाली पोस्ट भी प्रतिबंधित कर दी जाएंगी।

कंपनी पहली बार लैंगिक हिंसा या यौन शोषण को प्रोत्साहित करने वाले कंटेंट को भी प्रतिबंधित करेगी। इस प्रतिबंध में ऐसे अंतरंग फोटो जो बदला लेने या बिना अनुमति के शेयर किए जाएंगे उन्हें भी शामिल किया जाएगा। ट्विटर ने भी ऐसे बदला लेने वाले पोर्न को निषिद्ध करते हुए अपडेट किया है।

फेसबुक कई तरह की आपराधिक, पोर्नोग्राफिक या बदला लेने के मकसद से शेयर की जाने वाली पोस्ट पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। आपत्तिजनक कंटेंट को रिपोर्ट करने वाले अपने यूजर्स पर कंपनी पूरा भरोसा रखती है। यूजर की रिपोर्ट पर फेसबुक टीम चौबीसों घंटे समीक्षा करेगी और उसके बाद फैसला लिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 48 घंटे का वक्त लग सकता है।

मोनिका बिकर्ट, हेड, ग्लोबल पॉलिसी मैनेजमेंट, फेसबुक

हटाई जाने वाली सामग्री

-अश्लील फोटो
-बदला लेने के मकसद से शेयर की गई अंतरंग तस्वीरें
-लैंगिक हिंसा या यौन शोषण संबंधी कोई भी सामग्री
-आतंकी संगठन समर्थक या प्रोत्साहित करने वाले समूह
-आत्महत्या को उकसाने या शर्मिंदगी वाली कोई भी पोस्ट
 
नहीं हटेगी ऐसी सामग्री
-स्तनपान कराने वाली महिलाओं की फोटो या सामग्री
-नग्न रेखाचित्रों वाली पेंटिंग
-स्वत: स्कैनिंग द्वारा सामग्री हटाने की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

भारत के अनुरोध पर सबसे ज्यादा कंटेंट प्रतिबंधित किया

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में जुलाई से दिसंबर के बीच आपत्तिजनक भाषणों व धर्म विरोधी टिप्पणियों को रोकने के लिए फेसबुक को लिखा था। फेसबुक को भारत से सबसे ज्यादा 5,832 अनुरोध मिले जिन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह अनुरोध यूएस फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलांस एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा पत्रों के माध्यम से भेजा गया था। सामग्री पर प्रतिबंध के लिए टर्की से 3,473 अनुरोध मिले, जबकि जर्मनी से 60, रूस से 55 और पाकिस्तान से मात्र 54 अनुरोध ही प्राप्त हुए, जिन्हें फेसबुक से हटा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें