फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2013 11:40 AM IST
राउरकेला(ओडिशा)/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मुहम्मद के बारे में कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुस्लिम बहुल इलाका नालारोड में दुकान चलाने वाले एक युवक ने स्वयं को अहले अदीस जमात का समर्थक बताते हुए फेसबुक पर हजरत मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की। साथ ही 25 जनवरी को उनकी जयंती पर निकलने वाले जुलूस को इस्लाम के खिलाफ बताया। उसने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सार्वजनिक रूप से दिखाया।

यह खबर फैलते ही उत्तेजित लोगों ने टिप्पणी करने वाले युवक के ठिकाने पर जमकर तोड़फोड़ किया। बाद में जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते महीने इसी शहर के एक अन्य शख्स को फेसबुक पर समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल से जुड़ी विकृत तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें