अमेरिका में महत्वपूर्ण राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आए कुछ ही पल बीते हैं लेकिन अपनी जीत से बराक ओबामा हर तरफ चहक रहे हैं। लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले बराक ओबामा ने जनता और अपने समर्थकों को ट्विटर के जरिए धन्यवाद दिया है। जीत के बाद अहम पलों में भी वक्त निकाल कर ओबामा ने ट्विटर पर लॉग इन किया और जीत के लिए जनता और समर्थकों को धन्यवाद किया।
ओबामा ने अपने ट्वीट में समर्थकों से कहा : This happened because of you. Thank you.-bo (यह सब आपके कारण ही संभव हो पाया है। धन्यवाद)।
मिशेल भी आई ट्विटर पर
अपने पति के साथ चुनाव प्रचार में जी तोड़ मेहनत करने के बाद अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी जीत से भाव विभोर दिखी। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर जाकर जनता का धन्यवाद किया।
मिशेल का ट्वीट - More than anything, I want to thank you all for everything. I am so grateful to every one of you for your support and your prayers. –mo (किसी भी चीज से ज्यादा, मैं आपका हर चीज के लिए धन्यवाद करना चाहती हूं। मैं आपके सपोर्ट और दुआओं के लिए तहे दिल से शुक्रगुजार हूं।