फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुइंगगम चबाने' पर उड़ी ओबामा की खिल्ली

Tue, 27 Jan 2015 01:25 PM IST
प्रतीक जाखड़/बीबीसी मॉनिटरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुइंगगम चबाने को लेकर ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि ओबामा कैमरे पर चुइंगगम को मुंह से निकालते और फिर मुंह में रखते हुए कैमरों की पकड़ में आ गए थे।
विज्ञापन


टेलीविजन पर यह दृश्य देख रहे बहुत से भारतीय तुरंत ट्विटर पर मजाक उड़ाने लगे। हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि भारतीय नेताओं का भी सार्वजनिक व्यवहार बहुत अच्छा नहीं है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ओबामा निकोटीन चुइंगगम चबा रहे थे, क्योंकि वह सिगरेट पीने की आदत छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

चुइंगगम पर दिलचस्प ट्वीट

लेखिका शोभा डे ने ट्वीट किया, "बराक भाई अपने जबड़ों से ज्यादा काम ले रहे हैं और चुइंगगम चबा रहे हैं! कम से कम यह गुटखा तो नहीं है। लेकिन सचमुचः चुइंगगम, वो भी एक औपचारिक परेड के दौरान?"

यूजर अजिथ ने ट्वीट किया, "बराक ओबामा चुइंगगम चबा रहे हैं। उम्मीद है कि वह इसे थूककर स्वच्छ भारत अभियान को खतरे में न डाल दें।"

हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने इसकी आलोचना की है, लेकिन कुछ ने इस पर मजाकिया टिप्पणी भी की है।

यूजर रा बीज ने ट्वीट किया, "खबरें हैं कि एयरफोर्स वन में 100 किलो चुइंगगम लाई गई थीं और ओबामा ने उनमें से आधी तीन घंटे के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान खा लीं।"
विज्ञापन

'चुइंगगम कहां ठिकाने लगाएंगे'

यूजर रामकी ने लिखा, "परेड के दौरान ओबामा कितनी चुइंगगम चबाएंगे? इससे भी महत्वपूर्ण सवाल यह है कि वह इसे ठिकाने कहां लगा रहे हैं?"

देविपुरा मित्रा ने पोस्ट किया, "हे हे। जब मोदी बोल रहे थे तो ओबामा ने अपने मुंह से चुइंगगम निकाल लिया, और जब बातचीत खत्म हो गई तो उसे वापस मुंह में रख दिया।" कुछ यूजर्स ओबामा के समर्थन में आगे आए हैं और इस मामले पर हल्ला मचाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

रेगा झा ने ट्वीट किया, "यह देखना हास्यास्पद है कि वो लोग जो भारतीय नेताओं के बेहद खराब और शर्मनाक अपराधों (*कफ*) को माफ कर देते हैं, वो ओबामा के चुइंगगम चबाने की आलोचना कर रहे हैं।"

यूजर ओबेस्ट्रिक्स ने ट्वीट किया, "ओबामा के चुइंगगम चबाने पर इतना बवाल क्यों? यह असम्मान का चिन्ह कैसे हुआ? चुइंगगम चबाने को नकारात्मक अर्थ में क्यों लिया जाए?"

बैड डॉक्टर नाम के यूजर ने कहा, "ओबामा सिर्फ चबा ही तो रहे थे, हम भारतीयों की तरह थूक तो नहीं रहे थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें