फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के दिनों में कैसे छात्र थे ओबामा?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने स्कूल के दिनों में पढ़ने के लिए सुबह जल्दी तो उठ जाते थे, लेकिन वह एक गैर जिम्मेदार छात्र थे। ऐसा खुद उनका ही कहना है।
विज्ञापन


ओबामा ने बृहस्पतिवार को टेनेसी में शिक्षा पर भाषण देते हुए कहा कि वह अपने स्कूल के दिनों में विदेश में रहने के दौरान पढ़ने के लिए हर रोज सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच उठ जाते थे, ताकि अमेरिकी शिक्षा प्रणाली के साथ तारतम्य बिठा सकें।

चार बजे उठ जाते थे ओबामा

ओबामा ने कहा कि उनकी मां जिंदगी में शिक्षा के महत्व को समझती थीं। वह उन्हें छह-आठ साल की उम्र में ही समझाती थीं कि शिक्षा उनके लिए कितना जरूरी है। ओबामा कुछ समय के लिए देश से बाहर रहे थे। उनकी मां चिंतित रहती थीं कि वह पीछे छूट जाएंगे।

इसलिए वह उन्हें पढ़ने के लिए सूर्योदय से पहले ही उठा देती थीं। हालांकि ओबामा को सुबह साढ़े चार-पांच बजे उठना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था और वह अक्सर इसको लेकर शिकायत करते थे, लेकिन उनकी मां समझाती थीं कि अच्छी शिक्षा से उनके और उनकी बहन के लिए दुनिया में अवसरों का रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन

नानी के घर पले बढ़े ओबामा

जब बराक ओबामा 6 साल के थे तो उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली और इंडोनेशिया में रहने लगी। इसलिए ओबामा की प्रारम्भिक शिक्षा इंडोनेशिया के जकार्ता शहर से शुरू हुई। इसके बाद 1971 में जब ओबामा 10 साल के हुए तो इनकी माता ने इन्हें नानी के घर होनूलूलू भेज दिया।

अपनी आगे की पढ़ाई बराक ओबामा ने यहीं अपनी नानी के घर रहकर ही की। हाई स्कूल की परीक्षा होनूलूलू से पास करने के बाद ओबामा लॉस एंजेलिस चले आये और यहां पर कोलम्बिया विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक हुए। इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का विस्तृत अध्ययन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें