अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को एक बार फिर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। मोदी को मैन ऑफ एक्शन बताने वाले ओबामा ने इस बार भारत में 'नौकरशाही निष्क्रियता' को खत्म करने के लिए उनकी खूब सराहना की है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है लेकिन जल्द ही लोग देखेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री अपनी इच्छाशक्ति के जरिए इसमें कैसे सफल होते हैं।
गौरतलब है कि बराक ओबामा ने म्यामार के दौरे के दौरान भी मोदी से एक छोटी मुलाकात की थी और उन्हें 'मैन ऑफ एक्शन' बताया था।