फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नहीं बढ़ेगी

Sun, 14 Oct 2012 10:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी प्राप्त दर पर सालाना छह सिलेंडर देने के सरकार के निर्णय में फिलहाल बदलाव की संभावना नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने यह साफ कर दिया है कि एक वर्ष में प्रत्येक परिवार को केवल छह रियायती सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछले माह लिए गए निर्णय के बाद चालू वित्त वर्ष में उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर केवल तीन सिलेंडर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


तेल एवं गैस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पेट्रोटेक-2012 के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते हुए जयपाल रेड्डी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर कैपिंग के निर्णय से पहले भले ही उपभोक्ताओं ने कितने भी रियायती सिलेंडर लिए हों लेकिन चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में अब उन्हें रियायती कीमत पर केवल तीन घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।  

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने कहा कि एलपीजी संबंधी पिछले माह लिए गए निर्णय वापस लेने से सरकार के आर्थिक सुधार के अन्य फैसलों पर भी असर पड़ेगा। इसलिए एलपीजी के मामले में सरकार के निर्णय में फेरबदल की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर कैपिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं के बीच कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


किसी भी वर्ग के लिए गैर सब्सिडाइज घरेलू गैस सिलेंडर की संख्या सीमित नहीं की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में सब्सिडाइज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.42 रुपए प्रति सिलेंडर है। जबकि गैर रियायती घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 895.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें