बैंकॉक में हुई भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बातचीत को कांग्रेस पार्टी ने ‘बड़ा विश्वासघात’ बताया है। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा, ‘यह एक बड़ा विश्वासघात है।
यह वैसी हर बात के साथ विश्वासघात है जिसका सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया है।’
उन्होंने कहा कि अगर सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड के देखें तो पिछले 18 महीने में पाकिस्तान नीति बेतुकी रही है, कलाबाजी खाने जैसी रही है और 180 डिग्री पर यू टर्न लेने वाली रही है। निश्चित रूप से यह चरम है।