यूपी के वृंदावन में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और अयोध्या मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपालदास का कहना है कि देश में आरक्षण की सुविधा वास्तव में निर्धन लोगों को मिलनी चाहिए, फिर भले ही वह किसी जाति के क्यों न हों।
जातीयता के आधार पर आरक्षण को समाप्त कर देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी के केंद्र सरकार के कामकाज में कमियां निकालने पर उन्होंने कहा कि राहुल अभी राजनीति में बच्चे हैं, सयाने नहीं हुए हैं। उन्हें अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसी राजनीति सीखने की जरूरत है।
वे बुधवार को महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान की ओर से रुक्मिणी विहार में स्थापित वेद विद्यालय के उद्घाटन समारोह में आए हुए थे।