फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों का इस्तेमाल कर रहे हैं केजरीवाल!

Fri, 02 May 2014 02:52 PM IST
जयेंद्र चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में सुसुवाही के श्यामजी त्रिवेदी को दो हफ्ते पहले मलयेशिया से एक कॉल आई। कॉल वहां रहने वाले किसी एनआरआई ने की थी। उसने पहले आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को लेकर उनकी रुचि जानी और फिर उनसे चुनावी मुहिम में सहयोग की गुजारिश की। एनआरआई के कहने पर श्यामजी ने सुसुवाही स्थित अपना मकान ही नहीं, बल्कि कार भी आप कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


अस्सी घाट पर रहने वाले मूर्तिकार प्रोफेसर निहार के पास भी इसी तरह एक एनआरआई की कॉल आई। चुनाव को लेकर बातचीत शुरू हुई। आम आदमी पार्टी की चुनावी मुहिम सहयोग की एनआरआई की गुजारिश पर प्रोफेसर निहार ने भी आप कार्यकर्ताओं को रहने के लिए कमरे दिए हैं। यहां तक कि अपने बेड के बगल में भी कार्यकर्ताओं के लिए बिस्तर लगा रखा है।

नरिया के रहने वाले मातबर मौर्या को भी सिंगापुर से ऐसा ही एक फोन आया। कॉल करने वाले एनआरआई ने उनसे आम आदमी पार्टी की सहायता की गुजारिश की। पार्टी कार्यकर्ताओं को मातबर ने तीन कमरे दे रखे हैं और 10 कार्यकर्ताओं को भोजन भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

काशीवासियों को 25 हजार कॉल

ये तो महज बानगी है। आप समर्थक एनआरआई अब तक काशीवासियों को 25 हजार कॉल कर चुके हैं। इसके जरिये न केवल पार्टी से वे लोगों को जोड़ रहे हैं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के चुनाव कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराने के साथ ही कार्यकर्ताओं के रहने-खाने के इंतजाम भी सहयोग दिला रहे हैं। ये कॉल करने वाले वे एनआरआई इंजीनियर, डॉक्टर, प्रबंधक हैं, जो पार्टी की सहायता करने के इच्छुक हैं लेकिन व्यावसायिक मजबूरी के चलते भारत या काशी आकर प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह मतदाताओं को फोन कर रहे हैं और टूटी-फूटी हिंदी में ही सही उनके मन को टटोल रहे हैं।

‘नमस्कार, मैं यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका से राज रिडिग गिल बोल रहा हूं। क्या केजरीवाल या आम आदमी पार्टी आपकी पसंद हैं? पार्टी की आप किस प्रकार सहायता कर सकते हैं?’ आप समर्थक एनआरआई की आ रही कॉलों पर कुछ इसी तरह बातचीत का सिलसिला शुरू हो रहा है। ऐसे विदेशी समर्थकों के फोन के बाद राजातलाब के अमरीश, वृंदावन के राजेश कुमार कश्यप सरीखे कई लोग पार्टी से जुड़े।

यूएस में इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट मनीष दुबे ने फोन से हुई बातचीत में बताया कि उनको जब भी समय मिलता है, वह एक-दो कॉल जरूर करते हैं। पार्टी का प्रयास है कि लगभग डेढ़ लाख घरों तक पहुंच हो सके। कुछ ऐसे ही कनाडा में रहने वाले आईआईटियन अनुराग भी अब तक काशीवासियों को दर्जनों कॉल कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे आती है एनआरआई कॉल

विदेश में रहने वाले आप के समर्थक जो पार्टी के प्रचार में सीधे शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए आम आदमी पार्टी ने टोल फ्री नंबर- 180030101223 जारी किया है। इस नंबर पर जब भी कोई फोन करता है, वह अपने आप काशी के किसी एक मतदाता के नंबर से कनेक्ट (वाराणसी के मतदाताओं के फोन डाटा सरवर पर फीड हैं) हो जाता है। एनआरआई यहां के मतदाता से बात करता है और पार्टी के प्रति उसकी रुचि का आकलन करता है।

अगर व्यक्ति पार्टी समर्थक हुआ तो उससे यह पूछा जाता है कि वह पार्टी की किस प्रकार सहायता कर सकता है। क्या वोट, नुक्कड़ सभा, बैठक , घर, गाड़ी, भोजन आदि मुहैया करा सकता है। जो भी फीडबैक मिलता है वह एक्सेल सीट, मेल या मैसेज के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय चुनाव टीम को भेज दिया जाता है। अगर वह संतुष्ट नहीं है या फिर उसको कोई शिकायत है तो उसकी भी जानकारी दी जाती है। फिर स्थानीय टीमें उनसे मिलती हैं और उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास करती हैं। इस व्यवस्था से जुड़े पार्टी के रणनीतिकारों के मुताबिक अब तक 25 हजार कॉल आ चुकी हैं।

अन्य राज्यों से भी आ रहे फोन
दूसरे प्रांतों में रहने वाले आप समर्थक भी फोन के जरिये पार्टी की चुनावी मुहिम में सक्रिय हैं। रोजाना ऐसी दर्जनों कॉल काशीवासियों को आ रही हैं। गुरुवार को ही चेतगंज के बाग बरियार सिंह मोहल्ले के विजय के पास गुरुवार को बंगलूरू से कॉल आई। कॉल करने वाले ने आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन और सहयोग में जुटने की गुजारिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें