फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRHM घोटाला: आठ सीएमओ का सरेंडर, जेल गए

Fri, 04 Jan 2013 10:49 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में फंसे 8 डॉक्टर (सीएमओ और डिप्टी सीएमओ) को सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने जेल भेज दिया। इनमें 7 महिला चिकित्सक शामिल हैं। इससे पूर्व सभी आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर करके अपनी अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


सीबीआई लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि एनआरएचएम घोटाले की एफआईआर में कई सरकारी अस्पतालों के सीएमओ और डिप्टी सीएमओ स्तर के डॉक्टर भी नामजद हैं। शुक्रवार को लेडी डॉक्टर चित्रा सिंह, इंदुबाला, रेखा चौधरी, अंजली पंत, सुमेधा यादव, चित्रा सक्सेना, गीता भारती और एक अन्य डाक्टर कमल कुमार सक्सेना ने सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया। इनमें से कई आरोपी दो-दो एफआईआर में नामजद हैं।

इसके साथ ही सभी आरोपियों ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से अंतरिम जमानत अर्जी भी कोर्ट में दाखिल की। न्यायाधीश एस. लाल ने सभी आरोपियों को कस्टडी में लिए जाने का आदेश सुनाते हुए उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दीं। सभी डाक्टरों को डासना जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें