फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRHM घोटाला: सीबीआई दाखिल करेगी नई चार्जशीट?

Mon, 31 Dec 2012 11:28 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का पहला ही दिन कुछ अधिकारियों, नेताओं और लिमिटेड कंपनियों पर भारी पड़ सकता है। दरअसल यूपी के चर्चित एनआरएचएम घोटाले के एक और मामले में सीबीआई एक जनवरी को चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन


2012 के शुरू होते ही 5 जनवरी को सीबीआई ने एनआरएचएम घोटाले के आरोप में यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक अभय कुमार वाजपेयी और मुरादाबाद के दवा कारोबारी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसमें एक के बाद एक अफसर, नेता, कारोबारी और मंत्री फंसते चले गए।

यही कारण रहा कि हजारों करोड़ के इस घोटाले में सीबीआई ने कई एफआईआर दर्ज कीं। सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला से लेकर यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा तक इसी घोटाले की आंच में झुलसकर जेल की सलाखों के पीछे जा पहुंचे।
विज्ञापन


इस हाईप्रोफाइल घोटाले की सुनवाई के लिए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में एनआरएचएम घोटाले से संबंधित मामलों की सुनवाई सिर्फ गाजियाबाद स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में होगी। तभी से मामले की सुनवाई गाजियाबाद में चल रही है।

सीबीआई पूर्व में कई एफआईआर में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। अब पता चला है कि नए साल के पहले ही दिन 1 जनवरी को सीबीआई एक और मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने जा रही है। इस नई चार्जशीट में अफसर-नेताओं के अलावा कुछ फर्मों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें