फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और बेहतरीन तरीके से जान सकेंगे भारतीय रेलवे का इतिहास

Wed, 22 Jul 2015 09:34 AM IST
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि शुरूआती दिनों में रेलगाड़ी को घोड़ों के द्वारा खींचा जाता था या फिर हैदराबाद के निजाम ने दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन से उतरने से इंकार कर दिया था क्योंकि तब अंग्रेजी हुकूमत ने हाथी को प्लेटफार्म पर जाने कि इजाजत नहीं दी थी।
विज्ञापन


रेलवे से जुड़ी ऐसी जानकारी को रेलयात्री डॉट इन ने अपने मोबाइल एप्प में शामिल किया है। रेलयात्री डॉट इन ने अपने एप्प के अंतर्गत विजुअल रेल हिस्ट्री पेश किया है। यह नवीनतम पेशकश देश की मुख्य घटनाओं से संबंधित रोचक जानकारी के रूप में है।

यह एंडॉयड एप्प अब एक सरल समय-सीमा प्रारुप में रेलगाड़ी की विकास यात्रा की जानकारी हासिल करने का जरिया उपलब्ध कराएगा। रेलयात्री एप्प को विजुअल रेल हिस्ट्री के लॉन्च के बाद उपयोगकर्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। (फोटो रेलयात्री.इनसे साभार)
विज्ञापन

विज्ञापन

वेबसाइट पर भी होगा एक्सेस

रेलेयात्री डॉट इन के सह संस्थापक और सीईओ मनीष राठी का कहना है कि इस एप्प में 100 से अधिक इवेंट्स को शामिल किया गया है। इस एप्प को आसानी से रेल यात्री डॉट इन की वेबसाइट पर भी ऐक्सेस किया जा सकता है।

उनके मुताबिक विजुअल रेल हिस्ट्री विद्यार्थियों, इतिहास प्रेमियों एवं रेलगाड़ियों के प्रेमियों के लिए एक शैक्षणिक टूर के रुप में सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इसके अंतर्गत 18वीं शताब्दी से ले कर हालिया समय तक की घटनाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

रेलयात्री नामक इस मल्टी मॉडल ट्रेन एप्प में लंबी दूरी, इंटर-सिटी, मेट्रो एवं लोकल ट्रेनों की सूचनाएं शामिल हैं। इसमें पीएनआर प्रेडिक्शन, सीट कंफर्मेशन फोरकास्ट, लाइव ट्रिप शेयरिंग एवं कुछ अन्य खूबियां भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें