फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आपके बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी की रकम

Thu, 01 Jan 2015 03:18 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि बृहस्पतिवार से सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जाने लगेगी। एक जनवरी से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर के लिए बाजार कीमत का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता को मुहैया कराने की योजना ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम’ से जुड़ने के वक्त घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता के खाते में अग्रिम सब्सिडी के रूप में 568 रुपये जमा करवाए जाएंगे, जिसकी सहायता से वे बाजार भाव से रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे।

इस योजना का नाम बदलकर ‘पहल’ रखा गया है। वर्तमान में रियायती रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 417 रुपये है, जबकि इसका बाजार भाव 752 रुपये है।
विज्ञापन

मिलेगी 568 रुपये की पहली सब्सिडी!

यूपीए सरकार ने जून 2013 में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी, लेकिन उसे वर्ष 2014 में बंद कर दिया गया। पूर्व सरकार ने सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य बनाया था, लेकिन नई सरकार ने आधार की अनिवार्यता खत्म कर दी है।

एक आदेश में कहा गया है कि जो उपभोक्ता इस योजना से जुड़ना चाहते हैं उन्हें या तो अपने आधार नंबर को बैंक खाते और रसोई गैस उपभोक्ता नंबर से या फिर सीधे बैंक खाते को 17 अंकों वाले रसोई गैस उपभोक्ता आईडी से जोड़ना होगा।

पहल यानी ‘प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ’ योजना को 15 नवंबर से देश के 54 जिलों में शुरू किया गया है और एक जनवरी से यह पूरे देश में लागू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें