सरकार ने सैनिक साजो-सामानों की धीमी खरीद प्रक्रिया पर चिंता जताई है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सेना में तमाम हथियार प्रणालियों के शामिल होने की प्रक्रिया में देरी पर चिंता जताई है और कहा है अब इसमें तेजी लाई जाएगी।
नौसैनिक कमांडरों की कांफ्रेंस में जेटली ने रक्षा बजट में बढ़ोतरी के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि तमाम दबावों को बावजूद देश के वित्तीय संसाधनों का एक अहम हिस्सा देश की रक्षा पर खर्च करना होगा।
लेकिन इस समय चिंता की बड़ी बात यह है देश के लिए सैनिक साजोसामान की खरीद प्रक्रि या में देरी हो रही है। जो भी हथियार और प्रणालियां जरूरी हैं उनकी खरीद की प्रक्रि या तेज होनी चाहिए।