फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी और शताब्दी के यात्रियों को रेलवे ने दी खास सौगात

Wed, 17 Feb 2016 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे आने वाले बजट में यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कैटरिंग से जुड़े कई बड़े परिवर्तन कर सकता है। रेलवे एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड और एसी थर्ड श्रेणी के यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान भोजन सुविधा चुनने का विकल्प देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


राजधानी और शताब्दी समेत अन्य ट्रेनों के उच्च श्रेणी के यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान यह विकल्प उपलब्ध होगा। ऐसे में यात्री चाहे तो वह खाने का विकल्प चुन सकते हैं अथवा रेलवे का खाना छोड़कर ई-कैटरिंग या फिर ट्रेन में ही मौजूद रेलवे की अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

वर्तमान में उच्च श्रेणी के यात्रियों से टिकट के साथ खाने का पैसा वसूल लिया जाता है। लेकिन अब यात्रियों को अपनी मनमर्जी का खाना खाने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

खाने में आ रही हैं शिकायतें

इससे पहले रेलवे में कई बार खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आती रही हैं। दरअसल रेलवे इस परिवर्तन के जरिये एक तीर से दो शिकार खेलने के मूड में है।

वर्तमान में ट्रेनों में खाने को लेकर रेलवे को यात्रियों की बेहद शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में यह शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। यात्रियों को यह विकल्प देकर रेलवे न सिर्फ शिकायतों से निजात पा लेगा बल्कि ई-कैटरिंग और अन्य ब्रांडेड कंपनियों के खाने की ओर यात्रियों को आकर्षित करेगा।

वहीं स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए यह सुविधा बरकरार रखने के साथ ही खाने की क्वालिटी और सप्लाई में दिक्कत न हो इसके लिए कुछ वेंडरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें