फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन सात कंपनियों के नूडल्स, पास्ता और मैक्रोनी की होगी जांच

Mon, 08 Jun 2015 09:59 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी मामले से सचेत हुई खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने सोमवार को नूडल्स, पास्ता और मैक्रोनी की भी जांच करने के आदेश दिए हैं। नेस्ले इंडिया,आईटीसी,जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर समेत सात कंपनियों के उत्पादों की जांच होगी।
विज्ञापन


संस्था ने 32 ब्रांड की सूची जारी करते हुए उन सभी इंस्टेंट फूड प्रोडक्ट को बाजार से वापस लेने और नष्ट करने को कहा है,जो बिना अनुमति के गैरकानूनी रूप से बेचे जा रहे थे। सभी राज्यों से 19 जून तक रिपोर्ट मांगी गई है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को सर्कुलर जारी कर एक विस्तृत मानक के आधार पर नूडल्स, पास्ता और मैक्रोनी के नमूनों की जांच करने के लिए कहा है। जांच में टेस्टमेकर को भी शामिल किया जाएगा। केक और मसाला/टेस्टमेकर की जांच अलग करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



इन कंपनियों के उत्पादों की होगी जांच

प्राधिकरण के सीईओ वाईएस मलिक ने कहा है कि मैगी और उससे मिलते-जुलते उत्पादों की जांच में स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं सामने आई हैं। इसे देखते हुए इस बात की सलाह दी जाती है कि एफएसएसएआई ने जिन उत्पादों के लिए अनुमति दी है, उनके नमूने लिए जाएं। इन नमूनों को जांच के लिए अधिकृत लैब में भेजा जाए।

सर्कुलर में उन मानकों की भी जानकारी दी गई है, जिनके आधार पर जांच की जानी है। सामान्य मानकों के साथ लेड, कॉपर, आर्सेनिक और कैडमियम जैसी धातुओं तथा प्राकृतिक रूप से मौजूद रहने वाले घातक पदार्थों की भी जांच होगी।

नेस्ले इंडिया, आईटीसी, इंडो निसिन फूड लिमिटेड, जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर, सीजी फूड्स इंडिया, रुचि इंटरनेशनल और एए न्यूट्रिशन लिमिटेड। जिन उत्पादों की जांच करने के लिए कहा गया है, उनमें सीजी फूड्स का वई-वई नूडल्स और भुजिया चिकन,रुचि इंटरनेशनल का कोका इंस्टेंट नूडल्स, जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर का फूडल्स, नेस्ले का मैगी इंस्टेंट नूडल्स और उसके सभी नौ प्रकार, मैगी पास्ता के चारों प्रकार, इंडो निसिन का टॉप रामेन आटा मसाला, आईटीसी के इंस्टेंट नूडल्स के तीनों प्रकार और एए न्यूट्रिशन का यम्मी चिकन नूडल्स तथा यम्मी वेज नूडल्स शामिल है। 
विज्ञापन

कंपनियों ने पेश की सफाई

आईटीसी ने अपने उत्पादों को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी खाद्य उत्पादों की एनएबीएल प्रमाणित और एफएसएसएआई मान्यता प्राप्त लैबों में जांच कराई जाती है। अब तक की सभी जांच में हमारे उत्पाद खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित और वैधानिक मानकों पर खरे उतरे हैं।

उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत के क्रम में आईटीसी के डिवीजनल चीफ एक्जीक्यूटिव वीएल राजेश ने कंपनी की वेबसाइट पर अपने उत्पादों में सीसे की मात्रा समेत सभी नियमों का पालन करने की बात लिखी है।

कंपनी सनफिस्ट यिप्पी ब्रांड से नूडल्स बनाती है। जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर के प्रवक्ता और सीजी फूड्स के सीईओ जीपी शाह ने भी सभी मानकों का पालन करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें