फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पासपोर्ट, नौकरी के लिए नहीं होगा पुलिस वेरिफिकेशन!

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों के लिए चुने गए उम्मीदवारों और पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों का पुलिस सत्यापन खत्म करने की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बारे में एक प्रस्ताव मंत्रालय के विचाराधीन है और वह इस मामले में राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों से राय मांगेगा।

कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी पासपोर्ट और सरकारी नौकरी सहित कई उद्देश्यों के लिए पुलिस सत्यापन खत्म करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

स्व सत्यापित कागजातों को बढ़ावा

कार्मिक मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि अगर इसे खत्म किया जाता है तो पुलिस सत्यापन केवल आपराधिक मामलों तक सीमित होना चाहिए, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति जरूरी घोषणापत्र दे और वह गलत घोषणापत्र होने स्थिति में जवाबदेह रहे।

इसके साथ ही केंद्र तमाम सरकारी कामकाज में शपथपत्र की जगह स्व सत्यापित कागजातों को बढ़ावा दे रही है जिससे कि शासन के स्तर पर जनता से दूरी को कम किया जा सके।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों की सहूलियत के लिए शपथ पत्र के कम से कम इस्तेमाल पर जोर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें