फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अब एक फोन पर सीट पर ही मिलेगा पिज्जा

Wed, 25 Feb 2015 12:36 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल में सफर के दौरान अब आप गर्मागर्म पिज्जा का मजा ले सकते हैं। नई दिल्ली और जयपुर समेत देश के 12 स्टेशनों पर सफर के दौरान यात्रियों को ऑनलाइन या फोन पर पिज्जा बुक कराने के बाद सीट पर पिज्जा की डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपनी हाल ही शुरू की गई ई-कैटरिंग सेवाओं के तहत यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास करते हुए एक निजी क्षेत्र की कंपनी (डोमिनोज पिज्जा) से ट्रायल बेस पर करार किया है।

आईआरसीटीसी के अधिकारी ने कहा कि यात्री हमारी वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in, 139  पर अपना पीएनआर संख्या व सीट नंबर एसएमएस या 0120-2383892-99 पर फोन के जरिए या फिर टोल फ्री नंबर 1800-1034-139 पर भी बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


यह सेवा नई दिल्ली, जयपुर, आगरा, अलवर, अम्बाला, जालंधर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, पठानकोट, वापी, भरूच और वड़ोदरा स्टेशन पर उपलब्ध होगी। धीरे-धीरे पिज्जा सेवा अन्य स्टेशनों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें