फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पायलट लेंगे उड़ते विमान में झपकी

Sat, 31 Aug 2013 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार उड़ान के दौरान ही पायलट के सो जाने पर कार्रवाई की खबरें आती रहती हैं लेकिन अब पायलट को उड़ान के दौरान सोने की अनुमति दी जा चुकी है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक निर्देश के मुताबिक पायलट खाना खाने के बाद आराम कर सकेंगे।

उन्हें तीन घंटे या उससे ज्यादा की उड़ान में 40 मिनट तक सोने की इजाजत होगी। लंबी उड़ानों में चालक दल एक से ज्यादा बार आराम कर सकेगा।

विमानन नियामक का मानना है कि 25 मिनट की नींद से मिलने वाले आराम के बाद काम बेहतर तरीके से हो सकता है।

डीजीसीए के आदेश के अनुसार फ्लाइट सेक्टर में नियंत्रित आराम दिया जाएगा लेकिन यह 40 मिनट से ज्यादा का नहीं होगा। उसके बाद 20 मिनट फिर से नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए मिलेंगे।

साथ ही पायलट सीट पर इस तरह सोएंगे की विमान के संचालन में कोई दिक्कत न आए। जो पायलट आराम नहीं कर रहा है वह उस दौरान सीट छोड़ कर नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें