फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी-राजनाथ के नक्शे कदम पर चले मोदी

Wed, 17 Jul 2013 12:25 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर जारी ऊहापोह के बीच नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का चेहरा माने जा रहे मोदी ने अपने अभियान के लिए संघ प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की कमान थामने के बाद मोदी की संघ प्रमुख से यह पहली मुलाकात है।
इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और डा. मुरली मनोहर जोशी भी संघ प्रमुख से मुलाकात कर चुके हैं।

संघ प्रमुख के साथ भाजपा नेताओं की यह बैठकें आगामी लोकसभा और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी से लेकर पार्टी की आंतरिक कलह को दूर करने के मकसद से हो रही हैं।

भाजपा के गोवा सम्मेलन में मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने तथा उसके बाद आडवाणी के कोप भवन में चले जाने के बाद भाजपा की आंतरिक कलह सामने आ गई थी।
विज्ञापन


अब संघ चाहता है कि लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में बिगुल बजाने से पहले भाजपा एकजुट दिखे। संघ प्रमुख से मोदी की इस मुलाकात को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

संघ चाहता है कि भाजपा आंतरिक गुटबाजी को छोड़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए एकजुट हो। इसलिए मोदी से पहले आडवाणी, राजनाथ, व डा. जोशी नागपुर जाकर संघ नेताओं से मुलाकात करते रहे हैं। माना जा रहा है कि मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संघ प्रमुख से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें