फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेलफोन में महिला सुरक्षा के लिए होगा पैनिक बटन!

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रात-बिरात अकेले जा रही महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सुरक्षा के लिए सरकार सेल फोन में एक पैनिक बटन लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सरकार ने इसके लिए सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों से ऐसी सुविधा की संभावनाओं पर काम करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने लड़कियों द्वारा खुद को सुरक्षित रखने और आपात स्थिति से बच निकलने के लिए सावधानियों पर सुझाव मांगे थे।

इस संबंध में हमें एक खास तरह का नेकलेस, ब्रेसलेट, अंगूठी और फोन में एसओएस मैसेज जैसे कई सुझाव मिले। उन्होंने बताया कि इन सब सुझावों व उनकी सीमाओं पर विचार करने के बाद सरकार ने तय किया कि मोबाइल फोन में ही इनबिल्ट पैनिक बटन दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

जीपीएस से जुड़ा होगा बटन

यह पैनिक बटन जीपीएस से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के अगले कुछ महीनों में लागू होने की संभावना है। मेनका गांधी भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित ‘छात्र संसद’ को संबोधित कर रही थीं।

इससे पहले महिला सुरक्षा पर मिले सुझावों के संबंध में उनका कहना था कि यह कैसे पता चलेगा महिलाएं घर से बाहर जाते समय इन उपकरणों को अपने साथ लेकर जा रही हैं।

क्या गांव की महिलाएं इन उपकरणों को खरीद पाएंगी और वे इसका प्रयोग कैसे करेंगी। उन्होंने कहा इस पर सरकार विचार विमर्श कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें