फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपके सांसद कर सकेंगे आपकी और मदद, जानें कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अब केंद्रीय विद्यालयों में अपने कोटे के तहत 10 बच्चों का दाखिला करा सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय की बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) की बैठक में सांसदों का कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन


अब तक सांसद छह बच्चों का दाखिला ही केवी में करा सकते थे। इससे पहले वर्ष 2012 में सांसदों के कोटे को दो से बढ़ाकर छह किया गया था।

मालूम हो कि देश में एक हजार से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सांसदों का कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

अगले सत्र से लागू होगी व्यवस्था

नई व्यवस्था अगले साल (सत्र) से लागू हो सकती है। बताया जा रहा है कि विभिन्न दलों के सांसद लगातार दाखिले के लिए कोटा बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे।

इस कोटे के माध्यम से सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र में दाखिला करा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कोटा बढ़ाने के प्रस्ताव पर आम सहमति लगभग पहले ही बन गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें