ब्रिटेन ने पढ़ाई तथा नौकरी के लिए भारतीय विद्यार्थियों का स्वागत किया है। यूके के विज्ञान एवं विश्वविद्यालय मामलों के मंत्री जो जॉनसन के अनुसार भारतीय विद्यार्थी उनके देश में पढ़ाई के बाद भी काम कर सकते हैं।
वह चाहते हैं कि हर साल अधिक से अधिक भारतीय ब्रिटेन आएं। उनके लिए वीजा जारी करने की कोई निर्धारित संख्या नहीं है। जॉनसन 2016 को भारत तथा ब्रिटेन के लिए शिक्षा, शोध और नवाचार का वर्ष घोषित करने को नई दिल्ली आए हुए हैं।
इस दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में पढ़ना प्रतिभा पलायन नहीं, बल्कि प्रतिभा का विकास है। ब्रिटेन से बेहतर उच्च शिक्षा दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।