फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राज ठाकरे के बेटे के नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट

Sat, 01 Dec 2012 07:39 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर फर्जी अकाउंट और उस पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे से जुड़ा है।
विज्ञापन


राज ठाकरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने उनके बेटे अमित के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर बीआर अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। एक मनसे कार्यकर्ता द्वारा इस ओर ध्यान दिलाने के बाद राज ने ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) हिमांशु राय को लिखित शिकायत दी, जिसे उन्होंने साइबर सेल भेज दिया।

इससे पहले शुक्रवार को ही ठाणे जिले के पालघर में एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक ने भी उसके अखबार के नाम पर फर्जी अकाउंट खोले जाने और उस पर बाल ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें