फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों के नतीजों ने बढ़ाई रमन सिंह की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी कांड और नक्सली हमले में शहीद लोगों के अपमान मामले में चौतरफा आलोचना का शिकार हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की परेशानी निकाय चुनाव के नतीजों ने और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राज्य में एक बार से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा आलाकमान ने झारखंड में गैर आदिवासी रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य में कमान किसी आदिवासी के हाथों में सौंपने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की रूपरेखा जल्द तैयार कर सकती है।
विज्ञापन

रमन सिंह को अमित शाह ने लगाई थी फटकार

सूबे में भाजपा को नगर निगम की 10 में से 04, नगरपालिका की 39 में से 16 और नगर पंचायत की 105 में से महज 37 सीटें ही हासिल हुई। वर्ष 2009 में उसे निगम की 9 और नगरपालिकाओं की 18 सीटें हासिल हुई थी।

रमन सिंह की नसबंदी कांड में डेढ़ दर्जन महिलाओं की मौत और उसके बाद नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की वर्दी और जूतों को कूडे़दान में डाले जाने के चलते आलोचना हुई थी। उस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रमन को फोन पर फटकार लगाई थी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि झारखंड के संबंध में चुनावी रणनीति बनाते समय भी छत्तीसगढ़ का आकलन किया गया था। पार्टी नेतृत्व ने तभी झारखंड में गैर आदिवासी को सीएम बनाने और इसके बदले छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन कर सरकार की कमान किसी आदिवासी नेता को देने का खाका तैयार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें