फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजरीवाल को तवज्जो नहीं देगी भाजपा

Thu, 18 Oct 2012 11:46 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के अभियान को ‘हिट एंड रन’ करार दे चुकी भाजपा ने अब उन्हें कोई तवज्जो नहीं देने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को निशाने पर लेने वाले केजरीवाल को लेकर भाजपा ने कहा है कि अब इस मामले में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने भी गडकरी पर केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए खुलकर उनका बचाव किया है।
विज्ञापन


पवार ने कहा कि गडकरी पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। जिन लोगों ने खुलासा किया है वह गडकरी पर निजी भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं ला पाए हैं। इसके विपरित गडकरी के  कृषि आधारित उद्यमों से विदर्भ क्षेत्र के किसानों का कल्याण हुआ है। पवार ने कहा कि यदि किसी के पास गडकरी के खिलाफ कोई सबूत हैं तो उसे अदालत जाना चाहिए।

बुधवार को केजरीवाल की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को गडकरी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने तेलंगाना क्षेत्र चले गये, जबकि दिल्ली में भाजपा ने केजरीवाल के दोहराए आरोपों का जवाब देना भी उचित नहीं समझा। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि खुद गडकरी के जवाब देने के बाद अब इस मामले में बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा ने राबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डील मामले में पारदर्शी जांच की मांग दोहरा दी है। निर्मला ने कहा कि भाजपा को हरियाणा सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वाड्रा और कांग्रेस को इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें