फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सूट की बोली ने आज फिर तोड़ा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के अति विवादित नौलखा सूट की नीलामी रोज नए रिकार्ड तोड़ रही है। सूरत में 11 लाख से शुरू हुई नीलामी जहां कल 1.21 करोड़ तक पहुंच गई थी वहीं आज यह बढ़कर 1.41 करोड़ तक पहुंच गई। अभी इसके और भी आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का यह सूट तब चर्चा में आया था जब पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने इसे पहनकर उनकी अगवानी की थी। इसके बाद से ही मोदी विपक्षियों और मीडिया के निशाने पर थे।

मोदी के इस सूट की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई थी। हालांकि अब मोदी ने इसे नीलाम करने का फैसला किया है। इसके साथ ही मोदी को मिले 400 से ज्यादा अन्य उपहारों की नीलामी भी की जा जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को लगाई गई थी 1.21 करोड़ की बोली

सूरत में गुरुवार को 1.21 करोड़ से दोबारा शुरू हुई मोदी का नाम लिखे इस सूट की नीलामी पर सबकी निगाहें थीं। हर कोई यह जानने को बेताब था कि अब इस सूट की कितनी कीमत लगाई जाएगी।

बंद गले के इस सूट के लिए गुरुवार को हीरा कारोबारी और लीला ग्रुप आफ कंपनीज के सीएमडी कोमलकांत शर्मा ने 1.41 करोड़ की अधिकतम बोली लगाई। हालांकि इससे पहले दोपहर पूर्व 1.39 करोड़ की बोली भी लगाई गई थी।

कंपनी के प्रतिनिधि चिराग मेहता ने बताया कि शर्मा ने सूट की बोली उस नेक काम के लिए लगाई जिसे मोदी गंगा स्वच्छता अभियान के तौर पर आगे बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि कल जरूरत हुई तो इस सूट की बोली और बढ़ाई जाएगी।

जबकि इससे पहले सूरत के ही हीरा करोबारी मुकेश पटेल ने इस सूट के लिए 1.39 करोड़ की बोली लगाई थी। जबकि एक दिन पूर्व बुधवार शाम गुजरात के ही एक कपड़ा व्यापारी राजेश जुनेजा ने 1.21 करोड़ रुपए की बोली इस सूट के लिए लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें