फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना आज

Wed, 10 Oct 2012 01:36 AM IST
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 अक्तूबर को नोटीफिकेशन के साथ ही नामांकन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चूंकि इस बार प्रचार के लिए वक्त कम है इसलिए अधिसूचना के साथ ही प्रचार अभियान भी गति पकड़ेगा।
विज्ञापन


17 अक्तूबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। चूंकि 15 अक्तूबर तक श्राद्ध हैं, इसलिए अधिकांश प्रत्याशी अंतिम दो दिनों यानी 16 और 17 अक्तूबर को ही परचा दायर करेंगे। 18 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 20 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चार नवंबर को राज्य के करीब 42 लाख मतदाता अगली सरकार के लिए अपना फैसला सुनाएंगे। इधर राजनीतिक दलों ने अधिसूचना के साथ ही प्रचार अभियान की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम खोल दिए हैं।

भाजपा चक्कर स्थित अपने मुख्यालय दीपकमल से यह अभियान चलाएगी। कांग्रेस कार्ट रोड स्थित राजीव भवन से पूरे अभियान की निगरानी करेगी। दोनों ही दलों ने अपने मीडिया सेंटर भी चालू कर दिए हैं। कांग्रेस चूंकि सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुकी है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बुधवार से ही प्रचार अभियान की शुरुआत चंबा जिला से कर रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री धूमल हमीरपुर से प्रचार अभियान लांच कर चुके हैं और शेष 12 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें