फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग पास जाने वाली डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग पास जाने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिला प्रशासन नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के तहत रोहतांग जाने वाले गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


कुल्लु के डिप्टी कमिश्नर राकेश कांवर ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के रोहतांग पास जाने पर रोक लगाए जाने की सूचना दी। हालांकि, सीएनजी और बिजली से चलने वाली गाड़ियों की आवाजाही पर रोक नहीं है।

हिमालच प्रदेश सरकार के इस निर्णय से उन पर्यटकों को एक बड़ा झटका लगा है जो वहां की यात्रा पर हैं या जाने वाले हैं।
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा प्रभाव

इस फैसले का वहां के पर्यटन और होटल व्यवसाय पर भी भारी असर पड़ेगा। स्थानीय टैक्सी युनियनों ने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

युनियन से महासचिव मकरध्वज शर्मा का कहना है कि सरकार के इस फैसले का उन हजारों परिवारों पर भी प्रभाव पड़ेगा जो एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं।

सरकार ने रोहतांग पास के लिए ट्रायल के तौर पर सीएनजी बस का संचालन भी किया जो सफल रहा लेकिन इसके लिए करीब 100 करोड़ के निवेश की आवश्यकता है जिससे इन बसों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें