फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने टाली पाकिस्तान से सचिव स्तर की वार्ता

Fri, 09 Aug 2013 08:07 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय फौज पर पाकिस्तानी हमले का असर दोनों मुल्कों की द्विपक्षीय बातचीत पर पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


इस हमले से पूरे देश में जारी नाराजगी और राजनीतिक बवंडर के बीच भारत ने पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित सचिव स्तर की वार्ता को फिलहाल टाल दिया है।

दोनों देश अक्टूबर महीने में वुलर बैरेज और सरक्रीक मामले में सचिव स्तर की वार्ता के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए थे। मगर अब भारत ने इन वार्ताओं के लिए पाकिस्तान की सुझाई तारीखों के बारे में अपना जवाब रोक लिया है।

माना जा रहा है कि इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बने देशव्यापी माहौल के बाद सरकार तत्काल वार्ता शुरू करने में हिचक रही है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सचिव स्तर की वार्ता की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

मगर इस हमले से पाकिस्तान के खिलाफ देश भर में फैली नाराजगी के बाद सरकार वार्ता की तारीखें तय करने में हड़बड़ी नहीं दिखाना चाहती। अगले कुछ दिनों में राजनीतिक माहौल शांत होने के बाद ही अब इस दिशा में आगे बढ़ने के बारे में सोचा जाएगा।
विज्ञापन


उक्त सूत्र का कहना था कि भारत ने फिलहाल इन वार्ताओं के लिए पाकिस्तान की सुझाई गई तारीख का जवाब नहीं दिया है। अगर वार्ता की गुंजाइश पूरी तरह खत्म करनी होती तो भारत इसके जवाब में पाकिस्तान के समक्ष नई शर्तें रखता।

हालांकि अब भी आगामी सितंबर महीने में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की न्यूयॉर्क में संभावित मुलाकात की गुंजाइश बची हुई है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के पहले सचिव स्तर वार्ता के बारे में घोषणा की राह तलाशी जाएगी।

हालांकि विदेश मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी का कहना था कि नवाज-मनमोहन मुलाकात और सचिव स्तर की वार्ता शुरू होना इस बात पर निर्भर करता है कि पुंछ हमला मामले में दोनों ही देशों में भविष्य में किस तरह की प्रतिक्रिया सामने आती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में नए नेतृत्व के आने के बाद दोनों देश नए सिरे से द्विपक्षीय वार्ता के लिए राजी हुए थे। इसके तहत दोनों देश वुलर बैराज और सरक्रीम मामले में सचिव स्तर की वार्ता पर सहमत हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें