फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोषों को निशाना बनाया तो करेंगे विरोध: केजरीवाल

Tue, 25 Dec 2012 08:05 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली पुलिस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पुलिस का दावा गलत है। इंडिया गेट पर रविवार को हुई हिंसा में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से किसी की जमानत मनीष सिसौदिया ने नहीं ली है।
विज्ञापन


पुलिस सभी आठ युवकों पर कांस्टेबल की हत्या का आरोप तो लगा रही है मगर उनके खिलाफ कोई सबूत कोर्ट में पेश नहीं कर सकी है। इन युवकों को कांस्टेबल की मौत के लिए जबरन दोषी बनाया जा रहा है।
 
कौशांबी स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि जिन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक चमन कुमार उनकी पार्टी का सदस्य है लेकिन उसने कोई हिंसा नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस की एफआईआर में लिखा गया है कि चमन हुड़दंग कर रहा था और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा था। उसके खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज करना गलत है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, जिससे इन आठ आरोपियों का सच जल्द सामने आए। ये दोषी हैं तो इन पर कार्रवाई हो मगर निर्दोष लोगों को दिल्ली पुलिस निशाना बनाएगी तो हमारी पार्टी सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें