भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को न सिर्फ हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की जरूरत है बल्कि हाई-स्पीड विकास की भी जरूरत है। यह बात उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम में कही। इस कार्यक्रम में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने देशों देशों के बीच के संबंधों को और ज्यादा मजबूती देने की बात कही। उन्होंने मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू की जाने वाली बुलेट ट्रेन सेवा पर तेजी से काम करने पर सहमति जताई।
मोदी की आर्थिक नीतियों की तारीफ करते हुए शिंजो अबे ने कहा, 'वे शिंकांसेन हाई स्पीड ट्रेन की तरह ही सुरक्षित और भरोसेमंद है।'
PM @AbeShinzo : PM @narendramodi's economic policies are like Shinkansen-High speed, safe and reliable and carrying many people along— Vikas Swarup (@MEAIndia) December 12, 2015