एलओसी पर पाकिस्तानी सेना द्वारा पांच भारतीय जवानों की हत्या करने के बाद अगले महीने अमेरिका में होने जा रही दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी साफ कर दिया है कि फिलहाल इस पर बात करने के लिए सही समय नहीं है।
खुर्शीद ने कहा कि हमें उचित समय का इंतजार करना चाहिए और हमले से जुड़ी सारी जानकारियां हासिल होने के बाद ही हम कोई फैसला ले सकेंगे।
अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मनमोहन सिंह और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच बैठक होनी है। मगर एलओसी पर हमले के बाद विपक्षी दल इस बैठक का विरोध कर रहे हैं।