पटरी पर गतिमान एक्सप्रेस कब दौड़ेगी, इस बात पर अभी संशय बना हुआ है। आरटीआई के तहत इस बारे में मांगे जवाब में रेल मंत्रालय और उनके चार विभागों ने इस बात पर अपने हाथ खड़े कर दिए कि वे गतिमान एक्सप्रेस को कब चलाएंगे। करीब डेढ़ माह बाद आरटीआई के माध्यम से रेलवे ने जवाब भेजा कि इससे संबंधित कोई जानकारी उनके पास नहीं है।
दरअसल कयास लगाए जा रहे थे कि मार्च 2016 में गतिमान एक्स्प्रेस पटरी पर दौड़ सकती है। लेकिन इसकी आधिकारिक तारीख बताने से रेलवे के आला अफसर बच रहे थे। फिर इस संबंध में 22 दिसंबर, 2015 को रेलवे मंत्रालय से एक आरटीआई लगाकर जवाब मांगा गया कि गतिमान एक्सप्रेस पटरी पर आधिकारिक रूप से कब दौड़ेगी।
इसका जवाब देने की बला टालते हुए रेलवे मंत्रालय ने 14 जनवरी 2016 को आरटीआई आवेदन संबंधित जोनल रेलवे और सूचना अधिकारियों को भेज दिया।