फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के बाद जापान भी मोदी का मुरीद!

Thu, 28 Nov 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डमैन सैक्स और सीएलएसए के बाद अब एक और विदेशी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने नरेंद्र मोदी का गुणगान किया है। इस जापानी ब्रोकरेज कंपनी को भी भारत में नरेंद्र मोदी की लहर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


नोमुरा का मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में बीजेपी की ही जीत की पूरी संभावना है। नोमुरा के मुताबिक बीजेपी के जीतने के बाद भारत में राजनीति के फ्रंट पर स्थिरता देखने को मिलेगी, जिसके चलते भारत की इकोनॉमी को तगड़ा बूस्ट मिलेगा।

वहीं मंजूरी के इंतजार में सालों से लटके हुए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी रफ्तार मिलेगी।

नोमुरा के मुताबिक मोदी के चुनाव जीतने से इकोनॉमी तेज रफ्तार पकड़ेगी। 2014 में 4.8 फीसदी और 2015 में 5.7 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है।

नोमुरा का अनुमान है कि अगले साल की तीसरी तिमाही तक मोदी फैक्टर का असर साफ दिखने लगेगा।

नोमुरा के राजनीतिक विश्लेषक एलेस्टेयर न्यूटन ने एक नोट में कहा कि नोमुरा को उम्मीद है कि 2014 के चुनावों के बाद केंद्र में अगली सरकार भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन की होगी।
विज्ञापन


वहीं, नोमुरा इंडिया की प्रमुख अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता स्थापित होने के साथ ही हमारा मानना है कि मंत्रिमंडल की निवेश समिति द्वारा पूर्व में मंजूर की गई निवेश परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा सकता है।

नोमुरा ऐसी दूसरी बहुराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी है जिसने इस तरह का राजनीतिक बयान जारी किया है। इससे पहले गोल्डमैन सैक्स ने देश में शीर्ष राजनीतिक पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

गोल्डमैन ने यह भी कहा था कि बाजार में हाल की तेजी की वजह मोदी का प्रभाव है और उसने दिसंबर 2013 तक सेंसेक्स 23,000 तक पहुंचने का अनुमान जताया था।

उल्लेखनीय है कि गोल्डमैन के मोदी को लेकर जारी वक्तव्य पर अनेक केन्द्रीय मंत्रियों की तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वरिष्ठ मंत्रियों ने इस एजेंसी से कहा था कि वह अपने काम पर ध्यान दें और देश के राजनीतिक मुद्दों से दूर रहें। हो सकता है कि नोमुरा को भी ऐसी आलोचनाओं का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें